हरियाणाहिसार

गुस्साए किसानों ने लगाया जाम; सीएम सैनी ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

हिसार/पानीपत। धान खरीद और उठान का कार्य धीमा होने से किसान परेशान हैं। वीरवार को कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन घंटे जाम लगाया। इसी तरह कैथल के राजौंद में मार्केट कमेटी कार्यालय को ताला लगाकर मंडी के बाहर असंध-कैथल मार्ग पर जाम भी लगाया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जींद के गांव धमतान में नरवाना-टोहाना मार्ग पर एक घंटे जाम लगाया। हालांकि कई जगह पर दोपहर बाद धान खरीद में तेजी भी आई है।

किसानों ले लगाया परेशान करने का आरोप

इस्माईलाबाद में मार्केट कमेटी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान को भी नहीं खरीदा जा रहा है। धान के अंबार बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button