हरियाणा

हरियाणा में 15 अक्टूबर को हो सकता है ‘राजतिलक’, नायब सैनी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री?

चंडीगढ़। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दशहरे के बाद 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे के चलते शपथ ग्रहण समारोह में देरी होगी। मोदी ने नायब सैनी को दो दिन पहले हुई मुलाकात के दौरान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का भरोसा दिलाया है।

पहले शपथ ग्रहण समारोह 11 या 12 अक्टूबर को होने की संभावना थी। उधर, सैनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर शाम को वापस चंडीगढ़ लौट आए। चंडीगढ़ लौटते ही उनसे मुलाकात करने के लिए अधिकारी उनके निवास पर पहुंचने लगे।

Related Articles

Back to top button