उत्तर प्रदेशकुशीनगर
अब कुशीनगर के सभी मंदिरों के पुजारियों को मिलेगा मानदेय, प्रस्ताव पर लगी मोहर

कुशीनगर। रामनवमी के दिन शुक्रवार को पडरौना नगरपालिका ने ऐतिहासिक कदम उठाया और क्षेत्र के सभी मंदिरों के पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की। मानदेय के रूप में प्रत्येक पुजारी को 1500 रुपये दिए जाएंगे।
इस पर नगरपालिका को प्रतिमाह डेढ़ लाख से अधिक खर्च करना होगा। इसको लेकर बजट हेतु प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। सभी आयु वर्ग के पुजारियों को यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अभी कुछ दिन पूर्व मंदिरों के 60 वर्ष के ऊपर के पुजारियों-पुरोहितों को मानदेय व खाद्यान्न देने की बात कही थी, हालांकि अभी वह लागू नहीं हो सका है।