उत्तर प्रदेशप्रयागराज
फूलपुर उपचुनाव चुनावी खर्च पर पैनी नजर, व्यय प्रेक्षक ने दिए प्रत्याशियों को टिप्स

प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में व्यय प्रेक्षक बनाए गए अजय ई.यूकेई ने मंगलवार को प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों व एजेंटों के साथ बैठक कर खर्च का हिसाब दिए जाने के टिप्स दिए। प्रत्याशियों के अपराधिक विवरण का प्रकाशन तीन बार समाचार पत्र में कराकर उस पर होने वाले व्यय को व्यय विवरण में शामिल करने से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय से संबंधित शिकायत के लिए कोई भी उनसे सर्किट हाउस के कमरा नंबर सात में सुबह 10 बजे से दोपहर 11.59 बजे तक मिल सकते हैं। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर-9118750278 पर भी संपर्क कर सकते हैं। व्यय प्रेक्षक ने चुनाव के दौरान खर्च एवं दैनिक लेखा रखरखाव से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
व्यय प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सीमा 40 लाख रुपये की भी जानकारी दी। बताया कि लेखा मिलान की तीन तिथियां चार नवंबर, आठ नवंबर व 11 नवंबर निर्धारित की गई हैं। रिटर्निंग आफिसर द्वारा दिए गए रजिस्टर में नामांकन के दिन से निर्वाचन की घोषणा तक का व्यय का व्यय रजिस्टर में दर्ज किया जाना भी बताया।

सभी प्रत्याशियों का संपूर्ण निर्वाचन के दौरान एक मद में अधिकतम 10 हजार रुपये ही व्यय कर सकते हैं। व्यय सभी बाऊचर्स सुरक्षित रखते हुए व्यय लेखा के निरीक्षण के समय प्रस्तुत करने को कहा। प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में उल्लिखित तीनों प्रकार के व्यय के अंकन के बारे में बताया।
निर्वाचन कार्य के लिए अलग से खोले गए बैंक खाते से ही सभी लेनदेन के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सीटीओ प्रत्यूष कुमार तथा सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण मधूलिका सिंह, मदनलाल एवं तेज बहादुर सिंह, सहायक व्यय प्रेक्षक रजनीकांत विद्यार्थी तथा राजेश कुमार चौबे मौजूद रहे।
उपचुनाव में आज होगी नाम वापसी, वितरित होंगे प्रतीक
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बुधवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। नाम वापसी दिन में 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगी। इसके कुछ ही देर बाद चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। इस उपचुनाव में 42 लोग नामांकन के लिए आवेदन फार्म ले गए थे जिनमें 19 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था।

सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। चुनाव अधिकारी व एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल पाठक ने जांच के बाद सात नामांकन पत्र खारिज कर दिए थे। अब जितेंद्र कुमार सिंह, दीपक पटेल, मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी, कमलेश कुमार, दिलीप कुमार, योेगेश कुमार कुशवाहा, साहिद खां मैदान में हैं। इनके अलावा निर्दलीय गायत्री, दिलीप कुमार यादव, रीता विश्वकर्मा, विकास सिंह, सुरेश चंद्र यादव का भी पर्चा वैध पाया गया था।